Uttar Pradesh News अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 4 तस्कर गिरफ्तार, 12 असलहे बरामद

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: अपराध एवं अवैध शस्त्रों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 09 अवैध तमंचे मय 09 जिंदा कारतूस .315 बोर, 03 पिस्टल .32 बोर, 03 मैगजीन .32 बोर, 04 मोबाइल फोन तथा 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है कि इन्हें कहां से लाया गया था और किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही अवैध शस्त्रों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।




Subscribe to my channel