ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News रायपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

 ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में शराब के नशे में मामूली विवाद ने खूनी रूप लिया, जिसमें एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या की है।
घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना की रात वे शराब के नशे में थे। इसी दौरान मृतक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया और आरोपियों ने पास में पड़े पत्थर से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शिवा सोनानी उर्फ तुषार (20) निवासी खमतराई तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलें क्रमांक सीजी 04 एमएफ 3934 एवं सीजी 05 एक्यू 7813 भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button