Uttar Pradesh News उद्योग नगरी सुमेरपुर में फैक्ट्री मालिकों की हिटलर शाही से सुमेरपुर सहित आसपास के युवा बेरोजगार दर दर की ठोकरें खा रहा है।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर( हमीरपुर) उद्योग नगरी सुमेरपुर में फैक्ट्री मालिकों की हिटलर शाही से सुमेरपुर सहित आसपास के युवा बेरोजगार दर दर की ठोकरें खा रहा है। सुमेरपुर उद्योग नगरी में जो फैक्ट्री आती हैं यही कहती हैं कि सबसे पहले सुमेरपुर आसपास के बेरोजगार ग्रामीणों को नौकरी में रक्खा जायेगा। लेकिन फैक्ट्रिरियां चलने के क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं को ठेंगा दिखा दिया जाता है जिससे बेरोजगार युवा गुजरात,सुरत, पंजाब हरियाणा में रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ता है यहां जनता द्वारा चुने हुए विद्यायक सांसद चुनाव जीत जाने के बाद युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा भूल जाते हैं। जिससे युवा अपने को ठगा महसूस करते हैं।

अभी कुछ साल पहले जेके सीमेंट की फैक्ट्री लगी तो बेरोजगार युवाओं को लगा की शाय़द अब हमारे भाग खुल जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।जे के सीमेंट वाले हिटलर शाही फरमान जारी कर क्षेत्रीय युवाओं को नहीं लिया जायेगा। हमारे जिले के जनप्रतिनिधियों को क्यों सांप सूंघ गया है है जो दर दर भटक रहे युवाओं की ओर ध्यान नहीं जाता।आखिर फैक्ट्री प्रबंधनों से क्यों नहीं पुछते की आखिर क्षेत्रिय युवाओं रोजगार में रख रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से युवा आखिर हमारे जिले का बेरोजगारी से परेशान दिल्ली गुजरात पंजाब जैसे शहर पर जाने पर मजबूर है।
इसी प्रकार सुत्रो से जानकारी मिली है की युवाओं को रिमझिम स्पात में 8 घंटे की सैलरी देकर 12 घंटे का काम लिया जाता है।बेरोजगारी का मुद्दा युवा मजबूर है कम पैसे में 12 घंटा काम करवाना और 8 घंटे का पैसा देना…सोचो। बेरोजगारी का सबसे बड़ा मुद्दा..
जिले के नेताओं को सोचना चाहिए और सोचने की जरूरत है जबकि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी हमेशा क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाय जिससे नौकरी के लिए इधर उधर के राज्यों में भटकना न पड़े।




Subscribe to my channel