Uttar Pradesh News वाराणसी आराजी लाईन ग्राम झबरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से झबरा गांव में बिजली संकट, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल
वाराणसी ट्रांसफार्मर खराब होने से भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान, जल्द बदलने की मांग

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। जनपद वाराणसी के विकास खंड आराजी लाइन अंतर्गत ग्राम झबरा में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लगातार दो दिनों तक मेहनत कर लाइन को दुरुस्त किया, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू होने से पहले ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे पूरे गांव में फिर से अंधेरा छा गया।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस दौरान सुशील पांडेय, रविंद्र पांडेय, आशीष दुबे, धीरज मिश्रा, राजेश पांडेय, नितेश मिश्रा सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। सभी ने बिजली विभाग से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।




Subscribe to my channel