ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News श्रीमान जिलाधिकारी, रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 20.06.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी, रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button