Chhattisgarh News दलहन तिलहन की खेती पर मिलेगा 15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
फसल परिवर्तन के माध्यम से किसानों के हित में राज्य सरकार ने आगामी खरीफ से किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत कृषक उन्नति योजना अंतर्गत पूर्व से ही खरीफ फसलें जैसे मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन-तिलहन एवं कपास जैसी फसल लेने वाले कृषकों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदाय किये जाने एवं धान के स्थान पर अन्य खरीफ की फसल लेने वाले कृषकों को राशि रूपये 15 हजार प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जावेगी। योजनान्तर्गत पंजीयन कराने वाले किसानों को एग्रीस्टैक पर पंजीयन तथा डिजीटल क्रॉप सर्वें में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबें पर आदान सहायता राशि कृषकों के बैंक खाते में डी.बी.टी के माध्यम से दी जावेगी। योजना का लाभ लेने हेतु किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर सेवा सहकारी समिति या सी.एस.सी सेंटर में अपनी फसल का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।




Subscribe to my channel