ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मोहल्ला कलकत्ता रैता में दहशत का माहौल, सलमान पर धमकी और अवैध वसूली के आरोप; दर्जनों लोगों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर। शहर के मोहल्ला कलकत्ता रैता के दर्जनों निवासियों ने जिलाधिकारी रामपुर को शिकायती पत्र देकर मोहल्ले के रहने वाले सलमान पुत्र निजामुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सलमान लंबे समय से मोहल्ले में दबंगई कर रहा है, लोगों को धमका रहा है और विभिन्न कार्यों के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगता है।

शिकायत पत्र पर बड़ी संख्या में मोहल्लावासियों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार सलमान अपने साथ चार-पांच लोगों को लेकर मोहल्ले में आता है और लोगों पर दबाव बनाता है। आरोप है कि वह कहता है कि यह जगह उसकी है और मोहल्ले में कोई भी काम उसकी मर्जी से ही होगा। मोहल्लावासियों का कहना है कि विरोध करने पर वह पुलिस का डर दिखाता है और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है।


शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि सलमान हथियार दिखाकर लोगों में भय का माहौल पैदा करता है। इससे मोहल्ले के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे काफी समय से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें जिलाधिकारी के समक्ष गुहार लगानी पड़ी। मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सलमान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button