ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बुढ़ाना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: जनपद की बुढ़ाना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button