ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के माननीय राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी, आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद रामपुर के पनवड़िया स्थित सद्भावना मंडप में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा श्री औलख को योग दिवस हेतु जनपद रामपुर का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

माननीय राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज संपूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बना चुके हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ें। योग व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button