ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में असलाह बरामद

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना खालापार पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, सात तमंचे, 10 कारतूस, 10 मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार 19-20 जून की रात्रि थाना खालापार पुलिस मीनाक्षी चौक क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग तहसील के पीछे स्थित एक खंडरनुमा स्थान पर अवैध हथियारों के साथ एकत्र हैं और उनकी खरीद-फरोख्त की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुकुल, अजय, सोनू राणा, दीपांशू, ओमवीर त्यागी, समीर, निखिल, वंश मलिक, करण कश्यप तथा ललित सैनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और आर्थिक लाभ के लिए अवैध असलाह की खरीद-फरोख्त करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मुजफ्फरनगर के अलावा शामली, सहारनपुर और गाजियाबाद सहित अन्य जनपदों में भी हथियारों की सप्लाई की जाती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद हथियार उमर निवासी कच्ची सड़क, थाना सिविल लाइन और उसके साथी तस्लीम निवासी दतियाना, थाना छपार से खरीदे गए थे। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए थाना खालापार पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों के संबंध में गहन जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button