Uttar Pradesh News पुलिस लाइन फतेहपुर के सम्मेलन कक्ष में क्षेत्राधिकारी श्री वीर सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण होकर बनारस जाने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिमन्यु मांगलिक जी के द्वारा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने क्षेत्राधिकारी श्री वीर सिंह के जनपद फतेहपुर में कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी क्षेत्राधिकारी श्री वीर सिंह के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए तथा उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में क्षेत्राधिकारी श्री वीर सिंह ने जनपद फतेहपुर में प्राप्त सहयोग एवं स्नेह के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel