ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पत्रकारों की हुंकार, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर नहीं होगा वार…

एफआईआर के विरोध में पत्रकार एकजुट, बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन...

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पत्रकारों का प्रदर्शन, सुरक्षा कानून की उठी मांग… एंकर:- बिलासपुर में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कथित दुर्भावना पूर्ण एफआईआर के विरोध में गुरुवार को पत्रकारों ने एकजुट होकर जोरदार सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि पत्रकार एकता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सशक्त संदेश बनकर सामने आया। जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने इसमें भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

विओ:- बिलासपुर शहर सहित मस्तूरी, सीपत, पचपेड़ी, सकरी, कोटा, तखतपुर, चकरभाठा, बिल्हा और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एक मंच पर एकत्र होकर पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया। धरना-स्थल पर मौजूद पत्रकारों ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों के खिलाफ दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का दायित्व सत्य को सामने लाना और जनहित के मुद्दों को उठाना है। यदि पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास किया जाएगा तो इसका लोकतंत्र पर सीधा असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई और निष्पक्ष पत्रकारिता के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन व्यक्त किया। आयोजकों ने धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पत्रकारों, मीडिया संस्थानों और सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।धरना-प्रदर्शन के समापन पर पत्रकारों ने “पत्रकार एकता जिंदाबाद” और “लोकतंत्र जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। वहीं इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल का कहना है कि संबंधित मामला जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दर्ज किया गया है तथा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। बाइट:- पंकज पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) विओ:- पत्रकारों के विरोध और पुलिस के इस बयान के बाद अब सभी की नजरें मामले की आगामी जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button