ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

जिले के हाईवे किनारे ढाबा संचालकों को दी गई विशेष समझाइश-

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बड़े मालवाहक वाहन एवं ट्रक, ट्रेलर को सड़क किनारे खड़े से मना करे ढाबा/प्रतिष्ठान के सामने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने ढाबा के लिए विशेष रूप से पार्किंग हेतु गार्ड रखने ढाबे के पास रोड कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने, ढाबा संचालकों को समझाइश दिया गया  जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार द्वारा एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार द्वारा स्वत: थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं हाइवे पेट्रोलिंग टीम के साथ जाकर हाईवे किनारे संचालित होने वाले ढाबा संचालकों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, और उन्होंने बताया कि कई बार बड़े मालवाहक वाहन एवं ट्रक चालक विश्राम के लिए ढाबों के सामने अथवा सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में ढाबा संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है कि वे किसी भी बड़े वाहन को मुख्य सड़क अथवा रोड के किनारे खड़ा न होने दें तथा उन्हें सुरक्षित पार्किंग स्थल की ओर निर्देशित करें।

इसके साथ ही ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान के सामने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। ढाबों के सामने हाईमास्ट लाइट अथवा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होने से रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई देगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button