Madhy Pradesh News युवा कांग्रेस नेता कुलदीप सेन बराड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस संगठन ने कुलदीप सेन बराड़ा पर जताया भरोसा, बने प्रदेश सचिव

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश
नीमच/भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद सेन सिंरोज एंव प्रदेश संगठन मंत्री लखन सेन की सहमति से केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास ग्वालियर द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के केश शिल्पी प्रकोष्ठ में युवा कांग्रेस नेता एवं गांधीवादी विचारक कुलदीप सेन बराड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सेन समाज में हर्ष का माहौल है।

कुलदीप सेन लंबे समय से कांग्रेस संगठन, युवा कांग्रेस तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज सेवा, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनकी सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति के बाद कुलदीप सेन ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केश शिल्पी प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में मजबूत बनाने, संगठन विस्तार करने तथा युवाओं और समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। कुलदीप सेन की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं, सामाजिक संगठनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में केश शिल्पी प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, सेन समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।




Subscribe to my channel