Uttar Pradesh News गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी प्रबंधक कमेटी के सहयोग से रेलवे स्टेशन रामपुर के बाहर एक बड़े स्तर पर पंडाल में छबील का आयोजन

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस के संबंध में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सिंह सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी प्रबंधक कमेटी के सहयोग से रेलवे स्टेशन रामपुर के बाहर एक बड़े स्तर पर पंडाल में छबील का आयोजन किया गया जत्थे के सेवादार सदस्यों द्वारा छबील तैयार कर राहगीरों में दोपहर 12: 15 बजे से वितरित करना शुरू किया गया इस भयंकर गर्मी में वहां से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों टेंपो, कार में बैठे लोगों, बस में जा रही सवारियों को शरबत पिलाई गई तथा राहगीरों को बोतलों में भरकर शरबत ले जाने को भी दी गई। यह सेवा हर वर्ष इसी दिन रेलवे स्टेशन के बाहर की जाती है। यह सेवा लगभग 5 घंटे चलती है।

इस सेवा को करने में सदस्यों के अलावा अन्य संगत द्वारा भी भाग लिया जाता है। इस सेवा में नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया इस हेतु सहयोग हेतु जत्थे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना द्वारा नगर पालिका एवं इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं संगत का धन्यवाद किया गया। इस सेवा में मुख्य रूप से सिंह सेवक जत्था के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, इंदर मोहन आहूजा, आया सिंह आहूजा, सुरेंद्र सिंह चावला, सतविंदर सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह वाधवा,हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह होरा, हरीश अरोड़ा ,रविंद्र सिंह धनवंत सिंह, पपिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह , करमजीत सिंह, हरविंदर सिंह ,राजीव अरोड़ा, दलबीर सिंह, राज सिंह, तपेंद्र सिंह , मनदीप सिंह, बलजीत सिंह, जसमीत सिंह,साहिब सिंह, हैरी, सन्नी सचदेवा, साहिल अरोड़ा, हर्ष, सतपाल सिंह आदि रहे।




Subscribe to my channel