Chhattisgarh News महिला से छेड़छाड़ करने मामले में थाना चांपा पुलिस की सख्त त्वरित कार्यवाही
आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
विवरण पीड़िता ने 08 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारिका कश्यप ने उसका हाथ पकड़कर बुरी नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वंहा से भागी, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 298/2026 दर्ज कर धारा 74 एवं 79 भा.न्या.सं. के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारिका कश्यप (51 वर्ष), निवासी कोसमंदा, थाना चांपा, को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




Subscribe to my channel