Chhattisgarh News इंस्टाग्राम पर युवती का आपत्तिजनक फोटो, वीडियो डालकर 70 हजार की डिमांड
कोतवाली जांजगीर पुलिस ने बिहार से दबोचा मुख्य आरोपी को मोबाइल जब्त –

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
पूर्व में 02 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर युवती का आपत्तिजनक फोटो -वीडियो वायरल कर 70 हजार रुपये मांगने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन पर नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर के नेतृत्व में टीम ने ग्राम चूरेसर, थाना अमझोर से आरोपी अकबर खान को दबोचा। मामले का विवरण पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाईं और जांजगीर आकर झांसे में लेकर फोटो-वीडियो बनाए और फिर इंस्टाग्राम पर वायरल करने लगा। मना करने पर आरोपी 70,000 रुपये की मांग करने लगा। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने FIR दर्ज कराई।
साइबर तकनीकी के माध्यम से बिहार राज्य से पकड़ा आरोपी को इंस्टाग्राम आईडी की साइबर सेल से जांच कराई गई। पूर्व में दो स्थानीय आरोपी प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अकबर खान पैसे न मिलने पर लगातार फोटो – वीडियो वायरल कर रहा था। साइबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी को बिहार तरफ पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिहार राज्य जाकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में कबूला जुर्म, मोबाइल जब्त पुलिस टीम ने आरोपी अकबर खान निवासी ग्राम चूरेसर, पोस्ट रामदिरहा, थाना अमझोर, जिला रोहतास, बिहार को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का अपराध स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी
1. अकबर खान पिता एनुअल खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चूरेसर, थाना अमझोर, जिला रोहतास, बिहार
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
2. प्रेम कुमार सूर्यवंशी पिता तुलसीराम सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाली भाठापारा जांजगीर
3. शिवम भवानी पिता मनहरन भवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्कूल पारा नहर के पास पाली जांजगीर
इनकी रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर चौकी प्रभारी नैला, ASI अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।




Subscribe to my channel