Uttar Pradesh News प्लास्टिक-मुक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भरुआसुमेरपुर में प्लास्टिक उनमुलन महाअभियान के तहत कस्बे में छोटे बड़े व्यापारियों को पोलीथीन से होने वाले नुकसानों को बताते हुए पोलीथीन न इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया

प्लास्टिक उन्मूलन महा-अभियान “ARAMBH 8.0” के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आज दिनांक 18 जून 2026 को नगर पंचायत सुमेरपुर, हमीरपुर के द्वारा ARAMBH 8.0.अभियान के तहत सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान के दौरान नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थानों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।आइए, स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक-मुक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।



Subscribe to my channel