Madhya Pradesh News कटरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत कटरा, जनपद पंचायत गौरिहार में आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा दिनांक 17 जून 2026 को स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति द्वारा किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, एनीमिया से बचाव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया, जिनमें—
✅ परिवार आईडी (Family ID) की KYC
✅ संबल कार्ड की KYC
✅ किसान फार्मर आईडी संबंधी जानकारी
✅ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने एवं अद्यतन कराने संबंधी जानकारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता श्रीमती रागिनी दीक्षित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शालू सेन, सहायिका रिया, क्रेच सहायक कृति, साकेत, मिली, पीहू, रुक्शी सिंह, राधा सिंह, नव्या सिंह, गोंडी सिंह, आकाशा, विद्यालय के शिक्षकगण, समस्त साथिया, पंचगण एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14, पलटा जनपद पंचायत गौरिहार महिला जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुंभकार संघ, शाखा छतरपुर।




Subscribe to my channel