Chhattisgarh News विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजा विकास और विश्वास का संदेश

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
वृद्धजन सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में विकास, सुशासन और जनकल्याण को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संतोष पाण्डेय जी ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है और विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “12 साल बेमिसाल” कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और जनविश्वास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। श्री बघेल ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन का सरकार पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। इस अवसर पर मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और प्रदेश के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्य

वस्था स्थापित हुई है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और सहभागिता से विकसित भारत का सपना अवश्य पूरा होगा। सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि विकास और विश्वास के मजबूत आधार पर भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर प्रभारी हर्षिता पाण्डेय जी ज़िला अध्यक्ष अजय साहू विधायक श्री दीपेश साहू ईश्वर साहू कार्यक्रम के प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा पूर्व ससदीय सचिव लाभचंद बाफना पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा ओम प्रकाश जोशी ज़िला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी जी किसान नेता प्रभारी हर्ष तिवारी संजीव तिवारी जी सहित भाजपा कार्यकर्त्ता एवं प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे



Subscribe to my channel