ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News निवासी बुधवार साय ने पटवारी पर जमीन ऑनलाइन करने के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम रावा निवासी बुधवार साय ने पटवारी पर जमीन ऑनलाइन करने के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पिता के नाम की जमीन का कब्जा वर्षों पहले मिला था, लेकिन अब तक ऑनलाइन दर्ज नहीं किया गया है। आरोप है कि संबंधित पटवारी ने जमीन ऑनलाइन करने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की, जिसमें से 5 हजार रुपये दिए जाने के बाद भी काम नहीं हुआ। अब मामला जनदर्शन तक पहुंच गया है और शिकायत की जांच की मांग की जा रही है।



Subscribe to my channel