ब्रेकिंग न्यूज़
Gujarat News जारोड-वडोदरा रोड पर एक गंभीर दुर्घटना हुई।

रिपोर्टर पठान अकबरखान वडोदरा गुजरात
ट्रक और लग्जरी बस के बीच हादसा मछलीपुरा गांव के पास एक भयानक दुर्घटना हुई। अनुमान है कि इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। सभी घायलों को वडोदरा SSG अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह पूरी घटना तब हुई जब एक लग्जरी बस एक खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। लग्जरी बस राजस्थान से सूरत जा रही थी। अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस और फायरफाइटर की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं




Subscribe to my channel