Gujarat News वडोदरा-हालोल हाईवे पर भीषण हादसा
लग्जरी स्लीपर बस ट्रक से टकराई, चालक समेत 7 से अधिक लोगों की मौत, 26 से ज्यादा घायल

प्रेस रिपोर्टर ब्यूरो चीफ इम्तियाज सिंधी
वडोदरा (गुजरात)। वडोदरा-हालोल रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बांसवाड़ा (राजस्थान) से सूरत जा रही एक स्लीपर लग्जरी बस हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में बस चालक सहित 7 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। बचाव अभियान पूरा होने के बाद हाईवे को यातायात के लिए पुनः खोल दिया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हाईवे पर खड़े ट्रक से बस के टकराने को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Subscribe to my channel