ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार कश्यप उम्र 23 साल निवासी बलौदा बजरंग चौक थाना बलौदा

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 2700/ रुपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर, उनके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button