Uttar Pradesh News मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, एंटी रोमियो टीमों ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपदभर में एंटी रोमियो पुलिस टीमों द्वारा मिशन शक्ति-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना बिना झिझक पुलिस को देने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए



Subscribe to my channel