ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रजिस्ट्री कार्यालयों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, दस्तावेज लेखक व स्टाम्प वेंडरों ने जताया रोष

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्री कार्यालयों को निजी कंपनी को ठेके पर दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में मुजफ्फरनगर सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडर एवं मुंशी वर्ग की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते रजिस्ट्री से संबंधित कार्य प्रभावित रहे और आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प वेंडरों ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों के कार्यों का निजीकरण किए जाने से उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह कदम हजारों परिवारों की

आजीविका को प्रभावित करेगा। हड़तालियों ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक सरकार निजीकरण संबंधी प्रस्ताव को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में एकजुट होकर किया जा रहा है। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा तथा कार्यालय पहुंचे लोगों को अपने कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button