ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में 12 वर्ष- विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के व सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के गौरवशाली पूर्ण होने पर आज विकास खण्ड चौमुहां के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती जमुना देवी शर्मा धर्मपत्नी श्री पं. शोभाराम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की, कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और पिछले 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई,

‘प्रधानसेवक’ के रूप में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने अंत्योदय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की मूल भावना बनाते हुए देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जन-कल्याण का नया इतिहास रचा है तथा मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव बढ़ाया है, इस अवसर पर भाजपा मथुरा के जिला अध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मुदिता शर्मा जी, भाजपा चौमुहां मण्डल अध्यक्ष श्री मुरारी सिसौदिया जी, खण्ड विकास अधिकारी जी अभिमन्यु सेठ जी, विनोद सिंह राणा, श्री सत्यपाल सिंह जी, श्री पवन वार्ष्णेय, श्री चंद्रमोहन एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button