ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News हैडलाइन वरिष्ठ अध्यापकों ने उपखंड अधिकारी को शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

एंकर :-रायसिंहनगर में राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के वरिष्ठ अध्यापकों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज गंगानगर के सभी उपखंड कार्यालयों पर एसडीएम के मार्फत शिक्षा मंत्री व सीएम को ज्ञापन सौंपा

रेस्टा के श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष सुरेश बिश्नोई ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता वर्ग की पिछले तीन सत्र से बकाया डीपीसी करने, नए सेवा नियम लागू होने की दिनांक 3 अगस्त 2021 से पूर्व डिग्री प्राप्त कर चुके वरिष्ठ अध्यापकों को पात्र मानते हुए विभागीय डीपीसी संपन्न करने, माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, अनिवार्य विषय हिंदी और अंग्रेजी के व्याख्याता पद सृजित करने, क्रमोन्नत 5 हजार उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याता पद सृजित करने व वरिष्ठ अध्यापकों के अंतर मंडल स्थानांतरण पर वरिष्ठा विलोपन नहीं करने की मांगों को लेकर जिले के सभी उपखंड कार्यालय पर रेस्टा के ब्लॉक अध्यक्षों ने एसडीएम के मार्फत शिक्षा मंत्री व सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें रेस्टा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष हरदीप सिंह, महावीर बिश्नोई चरणजीत सिंह रवि बिश्नोई अमनदीप बराड़ सुनील कुमार खटोड़ नरेश कुमार रविंदर रिंकू दयाराम मीणा श्रीमती गरिमा मंजू आदि मौजूद रहे जिला उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह ने बताया कि राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सभी वरिष्ठ अध्यापक 17 अप्रैल 2023 को राजधानी के शहीद स्मारक पर हजारों की संख्या में पहुंचकर आंदोलन करेंगे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button