Uttar Pradesh News कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती पुल के पास स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में एक युवक ने महिला का वेश धारण कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
गोरखपुर में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती पुल के पास स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में एक युवक ने महिला का वेश धारण कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पीपरापुर निवासी मोहम्मद काशिफ की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुस गया। दुकान से रिपेयरिंग के लिए आए कई महंगे मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली गई।

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी सलवार-सूट और दुपट्टा पहनकर दुकान में घुसता दिखाई दिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहनापुर निवासी अरवाज खान के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहचान छिपाने के लिए महिला का भेष धारण करता था। उसके कब्जे से 27 हजार रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




Subscribe to my channel