ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News टोंक खुर्द में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

रिपोर्टर रवि धाकड़

देवास जिले के टोंक खुर्द थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम रितु चौरसिया थाना प्रभारी हितेश पाटिल जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और शांति बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा सभी को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

बैठक में मुस्लिम समाज के शहर काजी इरफान पटेल ने मोहर्रम पर्व से जुड़े कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं समाजजनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने तथा किसी भी अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button