ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News लवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए करंट की चपेट में आने से घायल हुए एक अज्ञात विक्षिप्त युवक की जान बचाई।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

करंट लगने से हुआ था घायल
मिली जानकारी के अनुसार, खजुराहो स्टेशन क्षेत्र में एक करीब 28-30 वर्षीय अज्ञात विक्षिप्त युवक अचानक करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक की हालत अत्यंत नाजुक देख मौके पर मौजूद आरपीएफ (RPF) की टीम ने बिना एक पल गंवाए तत्काल एक्शन लिया और आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 व 112 को सूचित किया। आरपीएफ की त्वरित सूचना पर शाम 18:10 बजे एम्बुलेंस संख्या CG-04 NS4558 (चालक सुनील पटेल) तत्काल मौके पर पहुंची। आरपीएफ जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 5 मिनट के भीतर, शाम 18:15 बजे घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बमीठा रवाना किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑन-ड्यूटी डॉक्टर द्वारा युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। आरपीएफ की सक्रियता और सही समय पर लिए गए निर्णय के कारण युवक को समय रहते जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। शिनाख्त के प्रयास जारी अस्पताल में उपचाराधीन युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है और उसकी उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच है। फिलहाल घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरपीएफ प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button