ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हम एकता मंच की मासिक बैठक नैनीताल रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय परआयोजित की गई।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

मीटिंग में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने कहा कि हम एकता मंच एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन के सदस्य अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। हम जन-सेवा के लिए तत्पर हैं और इसके लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ने कहा कि हम एकता मंच बिना किसी राजनीतिक संरक्षण और आर्थिक सपोर्ट के आपसी सहयोग से कम संसाधनों के बावजूद पिछले दस साल से सक्रिय रह कर जनता की सेवा कर रहे हैं इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और टीम के सभी साथियों का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू ख़ां ने संगठन के कार्यों की सराहना की और संगठन की मज़बूती के लिए तन मन धन से कार्य करने का वादा किया। डाक्टर शुएब ख़ां ने हम एकता मंच का तराना सुनाया। वरिष्ठ सदस्य शाकिर ख़ां मेम्बर ने सदस्यता अभियान चलाने की सलाह दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां की अगुवाई में हम एकता मंच की टीम ने क़मर ख़ां की फिल्म हराम और हलाल का विमोचन किया। क़मर ख़ां ने बताया कि फ़िल्म सूद ब्याज के दुष्परिणामों को बताती है और समाज को जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास है। हम एकता मंच की टीम ने हराम और हलाल फिल्म के प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।‌ मीटिंग में मास्टर ज़ुबैर साहब, मौहम्मद नाज़िम साहब, जावेद मियां, यासीन खां,मुनीर ख़ां,समीर ख़ां,समी ख़ां,रफ़ी ख़ां आदि मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button