Madhya Pradesh News ‘‘अनुगूंज‘‘ श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों हेतु एक दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टर महेंद्र बीजपारी आगर मालवा मध्य प्रदेश
आगर मालवा, 13 जून।मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आगर-मालवा, श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में श्रीमती अश्विनी सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर-मालवा के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर आगर-मालवा में आज जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों शासन की कल्याणकारी योजनाओं, एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से प्रदेशव्यापी विधिक एक दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला “अनुगूंज” का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उक्त कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, तत्पश्चात् उपस्थित श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को वर्चुअल मोड में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाकर। उक्त कार्यशाला का मुख्य उदेश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के समुदाय को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016, मीडिएशन एवं विधिक सहायता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी । दिव्यांगजन के लिए जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से सामाजिक न्याय विभाग, दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र, जिला चिकित्सालय आगर-मालवा के अधिकारीगण भी उपस्थित थे ताकि श्रवण एवं वाक्बाधित व्यक्तियों की पेंशन, यू.आई.डी.आई.डी कार्ड, रेल्वे कनसेशन प्रमाण-पत्र से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रवण एवं वाक् बांधित व्यक्तियों को रोजगार के अवसर दिलाने हेतु डाॅ रेड्डी फाउण्डेशन की ग्रो संस्था की प्रतिनिधी स्वाती गोर को भी आमंत्रित किया गया था

उक्त कार्यक्रम में श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया, प्रथम जिला न्यायालय श्री मधुसूदन जंघेल, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री अरूण सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अश्विनी सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हेमंत मेहरा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती मोनिका यादव व्यवहार न्यायाधीश सुश्री प्रियंका चैहान व्यवहार न्यायाधीश, श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय चैरसीया उप संयोजक सामाजिक न्याय विभाग, श्री राहुल मिरा सामाजिक न्याय विभाग, श्री अरूण कुमार चैधरी, श्री किशोर कुमार जिला विकलांग पुनवार्स केन्द आगर-मालवा, डाॅ आर. एल. मालवीय जिला चिकित्सालय आगर-मालवा डाॅ राहुल जैन जिला चिकित्सालय आगर-मालवा सुश्री चेतना बैरागी, एवं डाॅ पूजा सिंह एवं को-आर्डिनेटर नितीन पाटीदार एवं श्री प्रमोद कुमार शर्मा शिक्षक नलखेड़ा सहित आगर-मालवा जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्ति बडी संख्या में उपस्थित रहे एवं 58 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया ।





Subscribe to my channel