ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News दबोह थाने में पदस्थ आरक्षक ने नशे में धुत होकर महिला को गालियां देकर दी जान से मारने की धमकी

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

भिंड जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। दबोह थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक पर कानून हाथ में लेने, नशे की हालत में ऑन-ड्यूटी गुंडागर्दी करने और एक महिला को धमकाने का आरोप लगा है। आरक्षक ने दबंगई दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में महिला से कहा- खानदान में मोड़ा-मोड़ी पैदा होने से पहले पूछेंगे कि मनीष राजौरिया कौन है! जानकारी के मुताबिक, भिंड शहर के धर्मनगर वार्ड क्रमांक 9 में एक महिला का मकान मालिक और उनके किरायेदारों के साथ पानी के निकास को लेकर विवाद हो रहा था। इसी विवाद के बीच दबोह थाने में पदस्थ सिपाही मनीष राजौरिया की एंट्री होती है। आरोप है कि आरक्षक अपनी पत्नी से जुड़े इस विवाद में ऑन-ड्यूटी होने के बावजूद शराब के नशे में धुत होकर 8 से 10 लड़कों के साथ वार्ड में पहुंचा। वहां उसने पीड़ित महिला के घर के बाहर जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी पीड़िता के अनुसार, सामने राजवीर राजावत के मकान में किराये से रहने वाली शिखा और खुशबू लाठी लेकर उसे मारने आईं और भद्दी गालियां दीं। शिखा ने धमकी दी कि उसका पति (मनीष राजौरिया) पुलिस में है और वह उसे घर से उठवा लेगी आरक्षक मनीष राजौरिया ने नशे की हालत में आकर महिला को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत देहात थाने में भी की ।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button