ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास

भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन, परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.06.26 को प्रातः पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड के पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून- व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों द्वारा बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाइश देते हुए कहा कि कानून- व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता एवं संयम के साथ कार्य करना आवश्यक है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सदैव तैयार रहने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बलवा ड्रिल अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय एवं आपदा अथवा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को बढ़ाना रहा। बलवा ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रदर्शन किया। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं अभ्यास आयोजित किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल की दक्षता में वृद्धि हो तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर SDOP प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, निरीक्षक रामकुमार जैन यातायात, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना पामगढ़ प्रभारी, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी अजाक, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह थाना प्रभारी बम्हनिडीह, जिले के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सहित जिले के अधि/कर्म. उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button