ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत पलटा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम एवं फैटी लिवर जागरूकता अभियान संपन्न

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत पलटा, जनपद पंचायत गौरिहार (जिला छतरपुर) में दिनांक 11 जून 2026 को आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत फैटी लिवर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा ग्रामीणों को स्वस्थ लिवर एवं स्वस्थ जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति द्वारा किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए दीवार लेखन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। फैटी लिवर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बताया गया कि अत्यधिक तला-भुना भोजन, जंक फूड, मीठे पेय पदार्थों का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, मधुमेह, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, तनाव एवं अनियमित दिनचर्या फैटी लिवर के प्रमुख कारण हैं। ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने, नियमित व्यायाम करने, वजन नियंत्रित रखने, नशे से दूर रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान परिवार आईडी (Family ID) की KYC, संबल कार्ड की KYC, किसान फार्मर आईडी तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने एवं अपडेट कराने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं किशोर-किशोरियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा कार्यकर्ता श्रीमती रंजनी गुप्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा अहिरवार, रमा अहिरवार एवं अलका अहिरवार, विद्यालय परिवार से क्रीड़ा शिक्षक प्रकाश, धर्मेंद्र, अवनीश, विकास, रजनीश, आशीष, महेंद्र, यशवर्धन, पुष्पेंद्र, अनुराधा, मानसी, मोना, उमा, ममता, राजलक्ष्मी, बृजेश, अनंत, सुषमा, मुनेंद्र कुशवाहा एवं रिंकू अहिरवार सहित साथिया, का विशेष सहयोग रहा।  ग्राम पंचायत पलटा के समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने एवं नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया गया।


श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति
जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14, पलटा
जनपद पंचायत गौरिहार, जिला छतरपुर (म.प्र.)
महिला जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुंभकार संघ शाखा छतरपुर

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button