IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News यूपीएससी में 5वी रैंक हासिल कर छाई महेंद्रगढ़ की बेटी मनीषा यादव

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

महेंद्रगढ़ : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक माना जाता है। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश की टॉप सरकारी नौकरियों में शामिल होने का मौका मिलता है। सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को IAS, IPS और अन्य टॉप लेवल के पदों पर नियुक्त किया जाता है। महेंद्रगढ़ जिले के अटेली खंड के राता कलां गाँव की मनीषा यादव पुत्री देवेन्द्र यादव ने UPSC परीक्षा में 5 वा रैंक लेकर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धी पर गाँव के जय श्री राम ट्रस्ट ने बेटी मनीषा को शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button