ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News वार्ड 7 में जल आवर्धन योजना या मौत का सामान खुले नुकीले रॉड आमंत्रित कर रहे हैं हादसे

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

वार्ड क्रमांक 7 में जल आवर्धन योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य में ठेकेदार की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही हैं । ठेकेदार की भारी लापरवाही लोगों के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य की गुणवत्ता पर पहले से सवाल उठ रहे थे, वहीं अब सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी ने चिंता और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार कार्य के दौरान निकाले गए नुकीले लोहे के रॉड को खुले में ही छोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है ठेकेदार की मनमानी को बताता है । संकरी गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्र में खुले पड़े ये नुकीले सरिए किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण देते नजर आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा न केवल गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा को भी पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि किसी राहगीर, बच्चे या वाहन चालक के साथ दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

लोगों ने संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक धन से संचालित योजना में इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ठेकेदार की मनमानी चरम सीमा पर है । न तो पार्षदों से राय मांगी जा रही है न ही उनकी सुनीं जा रही है। कम से कम आम जनता की सुरक्षा का ध्यान तो ठेकेदार को रखना चाहिए । माधुरी पालीवाल पार्षद वार्ड नंबर 7

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button