Madhya Pradesh News शासकीय आईटीआई कसरावद में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
25 मई से ऑनलाइन पंजीयन, 01 से 30 जून तक चॉइस फिलिंग कसरावद 11 जून 2026:- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अंतर्गत जिले की तहसील कसरावद में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कसरावद में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया 25 मई से प्रारंभ हो गई है। संस्था में इलेक्ट्रीशियन दो वर्षीय पाठ्यक्रम (एनसीवीटी एवं एससीवीटी), फिटर दो वर्षीय पाठ्यक्रम (एससीवीटी) तथा कोपा, वेल्डर (एनसीवीटी) एवं सोलर टेक्नीशियन (एससीवीटी) एक-एक वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। संस्था प्राचार्य श्री सुमित पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के प्रथम चरण के अंतर्गत अभ्यर्थियों को संस्थाओं एवं ट्रेडों का क्रम चयन (चॉइस फिलिंग) 01 जून से 30 जून 2026 तक करना होगा। निर्धारित समय-सीमा में चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है, ताकि अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुसार ट्रेड में प्रवेश मिल सके।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय आईटीआई कसरावद में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से ट्रेड से संबंधित संपूर्ण जानकारी, प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। अवकाश के दिनों में भी हेल्प डेस्क कार्यरत रहेगी। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक उपलब्ध रहेगी। प्रवेश प्रभारी श्री जितेन्द्र पंचतिलक नियुक्त किए गए हैं, जिनसे प्रवेश से संबंधित जानकारी मोबाइल नंबर 9755594342 पर भी प्राप्त की जा सकती है।




Subscribe to my channel