ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े

पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

5 लोगों पर पुलिस की बाउंड ओवर कार्रवाई जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में एक मिक्सर मशीन को छत ढलाई के लिए ले जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते, दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में हुए कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मिक्सर मशीन बनी विवाद की जड़ ग्राम पिपरसत्ती निवासी कन्हैयालाल पुरहोले (41 वर्ष) एवं सुरेन्द्र कुमार (33 वर्ष) के बीच छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए और मारपीट की नौबत आ गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।

दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना अकलतरा में पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका था। पुलिस द्वारा पूर्व में भी दोनों पक्षों को समझाइश देकर तहसील न्यायालय के माध्यम से प्रतिबंधित कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद विवाद फिर भड़क उठा। शांति भंग की आशंका पर तत्काल कार्रवाई 09 जून को पुनः विवाद की सूचना मिलने पर कोटमीसोनार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170/26 एवं 135 (3) BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर दोनों पक्षों को तहसील न्यायालय अकलतरा में पेश किया, जहां न्यायालय ने सभी को अधिकतम राशि से बाउंड ओवर कर भविष्य में शांति भंग न करने के निर्देश दिए। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. विनोद जाटवर सहायत केन्द्र प्रभारी कोटमीसोनार , प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, जितेश कुमार , राजेंद्र राठौर , आरक्षक दुग्गा ,एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button