Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे मुख्य आरक्षी प्रशिक्षण का किया गया निरीक्षण ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 10.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में आरक्षी पद से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के लिए संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, उपस्थिति तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान प्रशिक्षण कक्षाओं का भ्रमण कर प्रशिक्षणार्थियों को दिए जा रहे विषयों एवं प्रशिक्षण की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुख्य आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए प्रशिक्षण के अनुभव, अध्ययन सामग्री, प्रशिक्षण पद्धति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों के नेतृत्व कौशल, कार्यकुशलता, विधिक ज्ञान, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को पूर्ण मनोयोग, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा प्रशिक्षण अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।




Subscribe to my channel