ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा सपा का दामन, रामबहादुर के नेतृत्व में ली सदस्यता।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

शाहबाद के ग्राम परम और खंडेली से आए युवा अखिलेश यादव, संजू कश्यप और संजीव कश्यप को समाजवादी नेता रामबहादुर ने समाजवादी पार्टी की टोपी पहनकर सदस्य दिलाई।

युवाओं को संबोधित करते हुए सपा नेता रामबहादुर ने कहा:

​”समाजवादी पार्टी हमेशा से युवाओं की प्रगति और उनके अधिकारों की बात करती रही है। आज युवाओं का सपा की विचारधारा पर भरोसा जताना इस बात का प्रतीक है कि क्षेत्र का युवा वर्ग बदलाव और विकास चाहता है। युवाओं के आने से पार्टी को ज़मीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।”
​पार्टी की सदस्यता लेने वाले युवाओं ने भी संकल्प लिया कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ता अमित, विकास, उसमान और विपिन मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button