Uttar Pradesh News AIMIM पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन यूथ जिला अध्यक्ष सलमान शाह खान साहब की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
इस बैठक का आयोजन शकील साहब, नन्ने साहब एवं रईस साहब द्वारा कराया गया, जिसमें पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, नए लोगों को मजलिस से जोड़ने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) संविधान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार तथा आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक अपनी आवाज़ पहुंचाना और उनके मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है। इसके लिए संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष Asaduddin Owaisi साहब के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही क्षेत्र के लोगों तक मजलिस का पैगाम पहुंचाते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों एवं जनहित के कार्यों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
* Youth जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा साहब
* जिला महासचिव रफीक अहमद साहब
* Youth जिला मंडल अध्यक्ष अहद यार खान साहब
* Youth जिला महासचिव जुनैद खान साहब
* Youth जिला महासचिव दानिश गुल जुनैद साहब
* पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नासिर कुरैशी साहब
* पार्टी कार्यकर्ता नूर मोहम्मद साहब
तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक का समापन पार्टी की मजबूती, संगठन विस्तार तथा जनता के बीच मजलिस के संदेश को और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।



Subscribe to my channel