ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News थाना एट जालौन पुलिस को मिली सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्टर मु. समद अली जालौन उत्तर प्रदेश
थाना एट पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना एट पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के साथ बरामद गांजा।



Subscribe to my channel