ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे शहादत दिवस पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री विस्तृत की गई तथा वैचारिक मंथन किया गया।

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

कसरावद:- राष्ट्र के लिए शहीद होने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे शहादत दिवस पर आदिवासी समाज जनों द्वारा 9 जून 2026,मंगलवार ग्राम ओटा बड़गांव,तहसील कसरावद में शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ग्रामीण जनों ने टंट्या मामा जी व बिरसा मुंडा जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर वैचारिक मंथन व आकाश संगठन द्वारा बच्चों को शैक्षणिक सामग्री तथा उच्च शिक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्थाई निवासी छात्र राजू अलावे पिता सुरसिहं अलावे को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रोहित ठाकुर ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के महान जननायक, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन, शोषण, अन्याय एवं जमींदारी व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका और आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं संगठित किया। उनके नेतृत्व में हुए ‘उलगुलान’ (महाविद्रोह) ने अंग्रेजी शासन की नींव को हिला दिया था।


आकाश जिला सचिव पदमसिंह जमरे ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासियों की पारंपरिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों का विरोध किया तथा किसानों एवं आदिवासियों को अपनी जमीन, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उनका प्रसिद्ध नारा “अबुआ दिसुम, अबुआ राज” (अपना देश, अपना राज) आज भी स्वाभिमान, आत्मनिर्णय और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बना हुआ है। वरिष्ठ समाज सेवी जगनसिंह डुडवे ने कहा समाज में व्याप्त अंधविश्वास, नशाखोरी एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया। साथ ही स्वच्छता, शिक्षा, नैतिक जीवन, सामाजिक एकता एवं आत्मसम्मान पर विशेष बल दिया। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को संगठित कर आत्मनिर्भरता, संघर्षशीलता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा जल, जंगल, जमीन, संस्कृति एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया व कार्यक्रम के समापन में आकाश ब्लॉक कसरावद अध्यक्ष नानसिह मण्डलोई के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। तथा स्वल्पाहार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बडगांव सरपंच कृष्णा भूरिया ,जयस मिडिया प्रभारी सोमल चौहान,जयस कृष्णा वास्कले, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रंजीत सिंह मण्डलोई, आकाश जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर, राज गांगले, कृष्णा मंण्डलोई , राम अलावे, सरदार चौहान, जयपाल जमरे, रमेश वास्कले, राजू अलावे, सुर सिंह अलावे, जितेंद्र डुडवे, बल्लू डुडवे, दरबार मुजाल्दे, मथुरालाल पवार, अनिल बडोले, रविंद्र मुजाल्दे, सहित छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य ग्राम वासी नागरिक उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button