ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जल आवर्धन योजना में खोदे गड्ढों को समतल नहीं करने से गिर रहे हैं लोग

संकरी गलियों में उबड़-खाबड़ रास्ते दूर्घटना का कारण बन रहे हैं

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

अकलतरा में जल आवर्धन योजना आखिर शुरू हुई है और इसका काम धड़ल्ले से हो रहा है लेकिन इस धड़ल्ले से के चक्कर में ठेकेदार ने जो घटिया काम कर रहा है जिसका परिणाम हमें केवल गर्मियों में भोगना पड़ेगा फिलहाल ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने खोदे गए गड्ढों के कारण रोज कोई न कोई गिर रहा है । बताया जा रहा है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों से निकले मलबे को केवल दोबारा भर दिया गया है लेकिन उसे भरकर समतल नहीं किया जा रहा है और ना ही इसमें क्रांकीटिंग की जा रही है जिससे जल आवर्धन योजना का काम तो पूरा हो रहा है लेकिन गाड़ियों में आते जाते लोग गिर रहे हैं । खासकर वार्ड नंबर 12 जहां संकरी गलियां हैं और जहां से गाड़ियां आती और जाती दोनों है वहां रास्तों के उबड़-खाबड़ होने से दो पहिया वाहन मालिको को बहुत तकलीफ हो रही है और जरा सी भी चूक हाथ पैर दांत तोड़ सकती है फिर भी ठेकेदार द्वारा इस रास्ते को समतल भी नहीं किया गया है जबकि नियमानुसार पाइप लाइन बिछाने के लगभग दस दिनों के अंदर वहां पुनः सीमेंटीकरण कर सड़क बनाना है और इसके लिए इस्टीमेट भी बना हुआ है और इसी का रुपया बचाने ठेकेदार लगा हुआ है । जो चाहे लिखे पत्रकार, हो गयी है हमारी सेटिंग

जल आवर्धन योजना जो पिछले कई सालों से शुरू होने का नाम नहीं ले रही थी वो शुरू तो हुईं हैं लेकिन लोग लोगो के घर घर तक साफ व शुद्ध जल सरलता से पहुंच सके,इस उद्देश्य को लेकर स्थानीय प्रशासन ने इस योजना को प्रारंभ किया था कार्य प्रारंभ करने के पूर्व ठेकेदार द्वारा पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया था कि जिस दिन गड्ढा खुदेगा उसी दिन पाइप डाल कर पाट दिया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर कांक्रीट व रोड की साफ सफाई कर दी जाएगी । लोगों द्वारा इस मामले की शिकायत जनप्रतिनिधियों से की गई है और पत्रकार इस मामले में ठेकेदार से पूछने पर कह रहे हैं कि पत्रकार जो चाहे लिखे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है । मुझे जिन्हें संतुष्ट करना था उन्हें कर चुका हूं। ठेकेदार द्वारा वार्ड नंबर 7 में जल आवर्धन योजना के तहत पाइपलाइन का काम चालू किया गया इसकी जानकारी मुझे नहीं दी गई बिना जानकारी दिए उन्होंने काम चालू किया है और मुझे पता चला है कि पिछले वार्ड में भी वह गुणवत्ताहिन् काम किया है जो कि वार्ड नंबर 7 में बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

माधुरी पालीवाल पार्षद वार्ड नंबर 7 शासन के द्वारा जल आवर्धन योजना लोगों को जल संकट से बचाने शुरू किया गया है लेकिन निचले स्तर पर हो रही लापरवाही के कारण आम जनता पानी की कमी और ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही को भुगतता है । ठेकेदार ने वादा किया था कि पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को भरकर कांक्रीटीकरण किया जायेगा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया है जबकि स्कूल खुलने वाला है और यहां से बच्चे साइकिल से , पैदल जायेगे। अगर जल्द ही इसे भरा नहीं गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा । पुरुषोत्तम नामदेव पार्षद वार्ड नंबर 12

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button