ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News नरियरा: डोघिया तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

नगर पंचायत नरियरा में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक दुखद हादसा सामने आया,

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जिसमें स्थानीय निवासी संजू यादव की डोघिया तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार और नगर वासी ने मृतक युवक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और वहीं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
बताया गया कि संजू यादव 8 जून की शाम को घर से अपनी नजदीकी डोघिया तालाब में स्नान करने गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन व आस-पास के लोग उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के बावजूद रात में कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने तालाब के आसपास खोजबीन की, तब सुबह के समय तालाब में उनका शव तैरता हुआ पाया गया।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मोहल्ले वाशी की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मुलमुला थाना प्रभारी तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से निकालकर आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव का आवश्यकतानुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा।

घटना के बारे में बातचीत करते हुए परिजनों का कहना था कि संजू का व्यवहार सामान्य था और वे अचानक घर से निकले थे; परिजनों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों के प्रति सहानुभूति व आवश्यक सहयोग की उम्मीद जताई।
वहीं नागरिको ने डोघिया तालाब समेत आसपास के गहरे तालाबों व जलाशयों में स्नान करने पर काई जमाव के कारण फिसलने से कड़ी सावधानी बरतने तथा सुरक्षा के उचित इंतजाम स्थापित करने की मांग उठाई। नगर वाशियो ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही भविष्य में और भारी कीमत चुकवा सकती है।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने कहा कि वे घटना की गंभीरता को देखते हुए तालाबों के आसपास चेतावनी संकेतक लगाने, सुरक्षा बाउंड्री या लोहे की बाड़ लगाने तथा आपातकालीन बचाव उपकरण उपलब्ध कराने पर विचार करेंगे। उन्होंने साथ ही पुलिस जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह दुखद घटना नगर पंचायत नरियरा व आस-पास के गांवों में शोक की लहर दौड़ा गई है। परिजन और शुभचिंतक मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया और विस्तृत जांच जारी रखी है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button