Madhya Pradesh News कलेक्टर के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों पर संगोष्ठी आयोजित, फलदार पौधों का वितरण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा छतरपुर जिले के राजनगर विकासखंड में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बमीठा में माइंड इम्पॉवरिंग सोशल फाउंडेशन द्वारा चंद्रनगर सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के साथ पर्यावरण संगोष्ठी एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे मुख्य अतिथि के रूप में अमिताभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार ने की, जबकि ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार ने परिषद का परिचय देते हुए विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अमिताभ श्रीवास्तव ने परिषद के त्याग, समर्पण एवं संघर्षों पर आधारित कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान चंद्रनगर सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों को फलदार वृक्षों के पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर राजनगर विकासखंड के नवांकुर प्रतिनिधि जगन्नाथ पटेल, ग्यासी रजक, अवधविहारी दुबे एवं मनीष खटीक, परामर्शदाता अनुपम गुप्ता, जलज जैन, मीनू सिंह, नीलम कुशवाहा सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





Subscribe to my channel