Uttar Pradesh News उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा: एसपी सिटी अमृत जैन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। जनपद में आयोजित उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अभ्यर्थियों की जांच, प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।





Subscribe to my channel