Uttar Pradesh News जनपद रामपुर की बदहाल एवं जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय रामपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज AIMIM रामपुर की ओर से युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह खान साहब के नेतृत्व में ग्राम रतनपुरा शुमाली, थाना अजीमनगर, तहसील सदर, विधानसभा चमरौआ, जनपद रामपुर की बदहाल एवं जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय रामपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि गांव के मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आम जनता को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के किनारे रहने वाले स्थानीय निवासियों के घरों के सामने गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है तथा विभिन्न संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर युवा जिला मीडिया इंचार्ज अयान खान, युवा जिला महासचिव जुनैद खान साहब, युवा जिला महासचिव अय्यूब साहब, आसिफ साहब, नईम साहब, मजहर खान (बबलू) साहब, तालिब साहब, जफर साहब, नबी हसन साहब, उस्मान अली साहब एवं मोहम्मद सईद साहब सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। AIMIM हमेशा आम जनता की बुनियादी समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाती रही है और आगे भी क्षेत्र की आवाज़ बनकर जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।



Subscribe to my channel